top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( सतवी कड़ी ) -

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि सतवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न  (क्र. 1430) -क्या उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या नर्सिंग कॉलेज की जाँच से संबंधित मूल नस्ती गायब होने के संबंध में पत्र प्रश्नकर्ता द्वारा प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दिनांक 25/01/2025 द्वारा भेजा गया है? यदि हाँ, तो इस पर क्या कार्यवाही की गई है? यदि नहीं, तो क्यों? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में इसका उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है? यदि हाँ, तो इस दिशा में क्या कार्यवाही की गई है? (ग) जाँच से संबंधित नस्ती के दस्तावेजों की पूर्ति किस प्रकार की जा रही है? स्पष्ट जानकारी दें।



 इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (श्री राजेन्द्र शुक्ल) ने कहा -(क ) जी हाँ। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मूल नस्ती गायब होने की लिखित सूचना पुलिस आयुक्त भोपाल को दिनांक 01/01/2025 को दे दी गई। पुलिस जाँच प्रतिवेदन अप्राप्त है। जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-अ अनुसार। (ख) जी नहीं। प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-ब अनुसार। (ग) कौंसिल में उपलब्ध अभिलेखों से।


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।

सवाल : उच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मूल नस्ती गायब होने की समस्या सामने आई थी | क्या नर्सिंग कॉलेज की जाँच में गायब नस्ती को लेकर प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया था? अगर हाँ, तो क्या कार्रवाई हुई? अगर नहीं, तो क्यों नहीं? क्या इस मामले में जिम्मेदारी तय की गई है और क्या कदम उठाए गए हैं? जाँच के दस्तावेज़ कैसे पूरे किए जा रहे हैं?


जवाब - हां, उच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मूल नस्ती गायब होने की सूचना पुलिस आयुक्त भोपाल को दी गई थी।पुलिस जाँच की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी पुस्तकालय में परिशिष्ट-अ के अनुसार उपलब्ध है। नहीं, यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जानकारी पुस्तकालय में परिशिष्ट-ब के अनुसार उपलब्ध है। जाँच से संबंधित दस्तावेज़ कौंसिल में उपलब्ध अभिलेखों से पूरे किए जा रहे हैं।



मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।

लेखक- राहुल दुबे

संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, गुरुवार दिनांक 13 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   

वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page