top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( दसवी कड़ी ) -

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि दसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 1429) क्या नगरीय विकास एवं आवास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) सिंहस्थ महाकुंभ हेतु उज्जैन में कितनी भूमि रिजर्व रखी गई है तथा कितनी भूमि का लैण्ड्यूस बदल कर आवासीय कर दिया गया है विगत चार वर्षों की जानकारी दें? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में जिनकी भूमि आवासीय की गई है उनके नाम सहित जानकारी दै? (ग) भूमि का उ‌द्देश्य बदलने के संबंध में विगत तीन वर्षों में कितनी शिकायतें प्राप्त हुई है तथा उन पर क्या कार्यवाही की गई? शिकायतकर्ता के नाम तथा मुख्य बिंदुओं सहित जानकारी दें?

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री (श्री कैलाश विजयवर्गीय): (क) उज्जैन विकास योजना-2035 में सिंहस्थ मेला (पढ़ाव क्षेत्र) हेतु 3062 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है, जो सिंहस्थ 2016 में आरक्षित की गई भूमि अनुसार ही है। सिंहस्थ मेला (पढ़ाव क्षेत्र) हेतु आरक्षित भूमि का लैण्डयूज परिवर्तन नहीं किया गया है। (ख) एवं (ग) उत्तरांश (क) के परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।



जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : सिंहस्थ महाकुंभ के लिए उज्जैन में कितनी ज़मीन रिजर्व की गई है और कितनी ज़मीन को आवासीय बनाया गया है, इसकी जानकारी पिछले चार वर्षों की दी जाए। जिन लोगों की ज़मीन आवासीय बनाई गई है, उनके नाम भी बताएं। इसके अलावा, ज़मीन के उपयोग में बदलाव को लेकर पिछले तीन वर्षों में कितनी शिकायतें आईं और उन पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी दी जाए, साथ ही शिकायतकर्ताओं के नाम और मुख्य बिंदु भी बताएं।



जवाब: -उज्जैन विकास योजना-2035 में सिंहस्थ मेला (पढ़ाव क्षेत्र) के लिए 3062 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है, जो 2016 में आरक्षित भूमि के समान है। इस भूमि का उपयोग नहीं बदला गया है। इसलिए, प्रश्न (ख) और (ग) का उत्तर नहीं बनता।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 17 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Commentaires


bottom of page