विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( ग्यारहवी कड़ी ) -
- Rahul Dubey
- Apr 10
- 2 min read
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि ग्यारहवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न ( क्र. 1856) क्या लोक निर्माण मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या यह सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र क्रमांक 1311/ने.प्र./2024 द्वारा दिनांक 09/01/2025 को ज्वाइन्ट वॅटचर अनुबंध रजिस्टर्ड न कराने से शासन को वित्तीय हानि की जांच करने के संबंध में पत्र दिया गया है? यदि हों, तो इस संबंध में क्या कार्यवाही की गई है? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में किस-किस के विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई? यदि नहीं, तो क्यों? (ग) संबंधितों के विरुद्ध कब तक कार्यवाही की जायेगी?

उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: लोक निर्माण मंत्री (श्री राकेश सिंह): (क) जी हाँ। जानकारी संलग्न परिशिष्ट-अनुसार प्राप्त पत्र के परीक्षण उपरांत कार्यवाही की जाना संभव होगा। (ख) उत्तरांश (क) अनुसार। (ग) जानकारी उत्तरांश (क) अनुसार, निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : क्या 9 जनवरी 2025 को एक पत्र भेजकर ज्वाइंट वेंचर अनुबंध रजिस्टर्ड न होने से हुई वित्तीय हानि की जांच की मांग की गई थी? अगर हां, तो अब तक क्या कार्रवाई हुई है, किनके खिलाफ हुई है, और अगर नहीं हुई तो क्यों? साथ ही, कार्रवाई कब तक की जाएगी?
जवाब: -हाँ, पत्र प्राप्त हुआ है। उसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। कार्रवाई जांच पर निर्भर करेगी और फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता कि कार्रवाई कब तक होगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 17 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/
Comments