![Kanaiyahalal join congreess](https://static.wixstatic.com/media/07381c_ee6255f62a494cb194b8aafa6f1988a9~mv2.jpg/v1/fill/w_300,h_367,al_c,q_80,enc_auto/07381c_ee6255f62a494cb194b8aafa6f1988a9~mv2.jpg)
कन्हैयालाल अग्रवाल
कन्हैयालाल अग्रवाल गुना जिले की बमोरी सीट से भाजपा विधायक रहे| वह कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण कर ली| भाजपा में रहते हुए कन्हैयालाल अग्रवाल पहले ही दरकिनार चल रहे थे| कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अग्रवाल जी ने कहा कि 2013 का चुनाव मुझे सुनियोजित ढंग से हराया गया था| भाजपा छोड़ने के बाद लंबे समय से कन्हैयालाल अग्रवाल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से के संपर्क में थे|
कन्हैयालाल अग्रवाल विद्यालयीन छात्र संघ के सचिव, एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की छात्र परिषद अध्यक्ष रहे है। वर्ष 1988 से 1998 तक ये जनता दल गुना के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर कार्यरत रहे। कन्हैयालाल अग्रवाल टेस्ट गुना से विधायक बने| वर्ष 2008 में हुए विधानसभा निर्वाचन में पुन: विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए अग्रवाल जी को 20 दिसंबर 2008 को शिवराज सिंह चौहान मंत्री मंडल में राज्य मंत्री बनाया गया था|
कन्हैया लाल जी का भाजपा से निष्कासित
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पार्टी ने पूर्व राज्यमंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है| कन्हैयालाल अग्रवाल जहां बमोरी से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं| कन्हैयालाल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है| कन्हैयालाल अग्रवाल जी शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
बमोरी से कन्हैया लाल अग्रवाल देंगे टक्कर
बमोरी सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्व संसदीय क्षेत्र में आता है| यहां से उपचुनाव में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उम्मीदवार होंगे, उनकी गिनती कभी बीजेपी के बड़े नेताओं में होती थी| वह 2008 में शिवराज सरकार में राज्य मंत्री भी थे| दो बार विधायक भी रह चुके हैं| जनाधर के मामले में कन्हैया लाल अग्रवाल सबसे आगे माने जाते हैं| जिसके चलते क्षेत्र की जनता उन्हें अबकी बार विधायक के रुप में देखना चाह रही हैं।
कन्हैया लाल अग्रवाल बमोरी से ही फिर तैयारी कर रहे हैं| जबकि पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री ने उनसे सीट बदलने के लिए कहां था| इसी तरह पवई (पन्ना) से पिछला चुनाव विरोध के कारण हारे बृजेन्द्र प्रताप सिंह को इस बार भी मुखालफत झेलनी पड़ रही है।
पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद अब कांग्रेस में भी कई नेता बीजेपी को छोड़कर शामिल हो रहे हैं| बमोरी विधानसभा से बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे, कन्हैयालाल अग्रवाल ने भी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है| कन्हैयालाल अग्रवाल को कांग्रेस की सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दिलाई।
कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में गुना के बमोरी से कन्हैया लाल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है|
Comments